BTSC Junior Engineer Online Form 2026– Re-Open: बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को एक बार फिर से ओपन कर दिया है।जो भी छात्रवृत्ति तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन नहीं किए हैं उनके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है।
जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। बहुत से ऐसे छात्र थे जो सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए थे इन सभी उम्मीदवारों के लिए विभाग की तरफ से फिर से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को चालू कर दिया है। इसके तहत आप 22 जनवरी 2026 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
🎯 Sarkari Result, Admit Card & Answer Key – All in One Place!
📲 Don’t waste time searching – get instant updates on all results & hall tickets.
👉 🎫 Check Latest Sarkari Results →
BTSC Junior Engineer Online Form 2026- Re-Open: ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था जिसके तहत 2809 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई थी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी।
सर्वर डाउन होने की वजह से या फिर कई अन्य वजह से बहुत से छात्रों ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे। लेकिन अब उन सभी छात्रों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि विभाग की तरफ से छात्र हित में ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को फिर से चालू कर दिया है। इसके तहत आप 22 जनवरी 2026 से लेकर 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Junior Engineer Online Form 2026– Re-Open: किन पदों पर होगी भर्ती
बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन विभाग की तरफ से जारी की गई थी जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को फिर से चालू कर दी गई है।
सच जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 में जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 70 पदों पर भर्ती ली जाएगी,तो वहीं जूनियर इलेक्ट्रिकल के 86 पदों पर भर्ती ली जाएगी तथा जूनियर इंजीनियर सिविल के 2653 पदों पर बंफर बहाली की जा रही है।
🗓️ Know What’s Coming: Upcoming Govt Exams Calendar
📅 Get the full list of exams with dates, application deadlines & syllabus.
👉 📘 View Upcoming Govt Exams 2025 →
BTSC Junior Engineer Online Form 2026: पात्रता मापदंड
बिहार तकनीकी सेवा आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित पात्रता मापदंड होनी चाहिए जो कि इस प्रकार है –
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 37 वर्ष होनी चाहिए।
- जनरल कैटेगरी की महिला की उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्र सीमा में छूट भी प्रदान की गई है इसके लिए आप नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
BTSC Junior Engineer Online Form 2026– Re-Open: कैसे करें आवेदन
BTSC जूनियर इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को नीचे बताएंगे स्टेप्स को फॉलो करने होंगे इसके बाद आप आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं जो कि इस प्रकार है –
- सबसे पहले उम्मीदवार को बिहार तकनीकी सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाने के बाद सर्वप्रथम आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, आधार कार्ड ईमेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन संपन्न होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर की प्राप्ति होगी।
- रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आप सर्वप्रथम अपनी बेसिक जानकारी को भरें।
- उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- उसके बाद अपने एड्रेस को सही-सही भरे।
- उसके बाद अपने एजुकेशनल क्वालीफिकेशन को सही-सही भरें।
- उसके बाद फोटो सिग्नेचर को अपलोड करें।
- उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
📌 Don’t Miss Out on the Latest Government Job Alerts!
🔍 Stay ahead with daily updates on SSC, UPSC, Banking, Railways & more!
👉 📢 Check Latest Sarkari Naukri 2025 →
FAQS
BTSC Junior Engineer Online Form 2026 Re-Open क्यों किया गया?
BTSC Junior Engineer Online Form 2026 Re-Open इसलिए किया गया क्योंकि पहले आवेदन के दौरान सर्वर डाउन होने से कई उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाए थे। छात्र हित में आयोग ने दोबारा आवेदन का मौका दिया है।
Re-Open की अंतिम तिथि क्या है?
उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BTSC Junior Engineer भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 2809 पद हैं, जिनमें सिविल के 2653, इलेक्ट्रिकल के 86 और मैकेनिकल के 70 पद शामिल हैं।
BTSC Junior Engineer Online Form 2026 Re-Open के लिए पात्रता क्या है?
उम्मीदवार के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है।
BTSC Junior Engineer Online Form 2026 Re-Open कैसे भरें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करें, फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट करें।
Read This Also: Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026: 90 पद, ₹750 फीस, 7 Feb लास्ट डेट





Leave a Comment